प्यार शब्द से ही होता न्यारा,सभी को लगता प्यारा
कुछ शब्द प्यार के विषय मे ….
प्यार फूलो जैसा है जो मन को खिलखिलाये
प्यार ख़ुशबू जैसा है जो जीवन को महकाये
प्यार जुगनु जैसा है जो दिलो को टिमटिमाये
प्यार सूरज जैसा है जो जीवन को रोशनाये
प्यार चॉद जैसा है जो मन की शीतलता लाये
प्यार चीनी जैसा है जो रिश्तो मे मिठास लाये
प्यार चंदन जैसा है जो मन मे ताजगी लाये
प्यार बर्फ़ जैसा है जो मस्तक मे ठंडकता लाये
प्यार धागे जैसा है जो रिश्तो को जोड़ता जाये
प्यार झोका जैसा है जो महसूस करवा जाये
प्यार पृथ्वी जैसा है जो स्थिरता सीखा जाये
प्यार समुद्र जैसा है जो अविचल बहता जाये
प्यार नशा जैसा है जो मदहोश करा जाये
और अंत मे
भक्ति का प्यार ऐसा है जो भगवान को मिला जाये
आपकी आभारी विमला मेहता
जय सच्चिदानंद 🙏🙏
pyar ke anek rup ………bahut hi badhiya likha hai.
LikeLiked by 1 person
धन्यवाद
LikeLike
Sundar..
LikeLiked by 1 person
Thanks a lot
LikeLiked by 1 person