बेटी अपना दूध पिलाने लगी पिता को ज़िंदा रखने के लिये ….
जब पिता को जिंदा रखने के लिए अपना दूध पिलाने लगी इंडिया व्यू ब्यूरो यह एक तस्वीर है। जिसे देखकर आप सभी के मन में तरह तरह के ख्याल आते होंगे, लेकिन इसमें एक मार्मिक दास्तां छुपी हुई है। इसकी सच्चाई जानकर आपकी आखें नम हो जाएंगी। एक महिला का जीवन में क्या महत्व हो सकता है। महिला में ममता कितनी होती है। इसकी एक बानगी है यह तस्वीर। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल कहानी के मुताबकि ये फोटो यूरोप के एक पेंटर “मुरीलो” ने बनाया है! यूरोप के एक देश मे एक आदमी को भूखे मरने की सजा मिली,उसे एक जेल मे बंद किया गया, सजा ऐसी थी की जब तक उसकी मौत नही हो जाती तब तक उसे भूखा रखा जाय। उसकी बेटी ने अपने पिता से मिलने के लिये सरकार से अनुरोध किया कि वह हर रोज अपने पिता से मिलेगी। उसे मिलने की इजाजत दे दी गयी, मिलने से पहले उसकी तलाशी ली जाती कि वह कोई खाने का सामान न ले जा सके। उसे अपने पिता की हालत देखी नही गयी। वो अपने पिता को जिंदा रखने के लिये अपना दूध पिलाने लगी। जब कई दिन बीत जाने पर भी वो आदमी नही मरा तो पहरेदारों को शक हो गया और उन्होंने उस लड़की को अपने पिता को अपना दुध पिलाते पकड़ लिया, उस पर मुकदमा चला, और सरकार ने कानून से हटकर भावनात्मक फैसला सुनाया, उन दोनो को रिहा कर दिया गया। पेंटिंग युरोप की सबसे महँगी पेंटिंग है। नारी कोई भी रूप में हो चाहे माँ हो चाहे पत्नी हो चाहे बहन हो चाहे बेटी…हर रूप में वात्सल्य त्याग और ममता की मूरत है।
नारी की ममता को हम सभी सलाम करते है।
इंडिया व्यू ब्यूरो के सौजन्य से
विमला
bilkul sahi likha apne ……maine kahin padha tha………manavta ko jhakjhor denewaali ghatna……..waah re naari ………teri tulna kisse…shayad dharti par koyee bhi nahi.
LikeLiked by 1 person
Thanks
LikeLiked by 1 person
Thanks for sharing this story vimla ji
LikeLiked by 1 person
Thanks
LikeLike
I am also sharing this on my page
LikeLiked by 1 person
Ok,very nice👍
LikeLiked by 1 person